जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौराबादशाहपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार न्यायालय जेएम प्रथम, कोर्ट नंबर-17, जौनपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के तहत मुकदमा संख्या 2059/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना गौराबादशाहपुर से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था। इसी मामले में वांछित रामसकल पुत्र मुसई निवासी पिलखिनी, थाना गौराबादशाहपुर को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र तथा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।
