LIVE
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या शिक्षक कभी सामान्य नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं शिक्षक और विद्यार्थियों का संबंध आजीवन होता है: वीरेन्द्र प्रताप सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत अखिलेश यादव से मिले युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय, 2027 को लेकर बढ़ी सरगर्मी युवक के सिर पर रॉड से किया हमला, वांछित आरोपी गिरफ्तार आसमान में उड़ती मौत! चाइनीज मांझे का कहर जारी चाइनीज मांझे ने बाइक सवार की गर्दन चीर दी डीडीएस में विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक शिक्षक दिवस पर विशेष कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन कबूलपुर में सफाईकर्मी की गैरहाजिरी से परेशान युवाओं ने उठाया फावड़ा, खुद की गांव की सफाई चन्दवक पुलिस ने 6 वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार केराकत में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ बीआरपी मैदान में 21 अक्टूबर से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक गौराबादशाहपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार चंदवक पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार लाइन बाजार पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार नगर पंचायत कचगांव में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि शिक्षक दिवस पर सद्भावना क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित शाहगंज तहसील में समाधान दिवस, 189 शिकायतें पहुंचीं
मेन्यू
होम पूर्वांचल उत्तर प्रदेश देश विदेश राजनीति अपराध मनोरंजन शिक्षा खेल व्यापार धर्म स्वास्थ्य साहित्य वीडियो खबरें फोटो गैलरी
03 Sep 2026

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की बैठक

Share

जौनपुर। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने बुधवार को विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी की। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई।

एसएसपी ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव जानने के साथ प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें हमेशा चालू रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों को बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया गया।

एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा जौनपुर पुलिस की प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। बैठक में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।