जौनपुर। सद्भावना क्लब, जौनपुर के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कुट्टूपुर स्थित ग्रीन हट में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रीतेश गुप्ता, व नागेंद्र यादव द्वारा ईश वंदना से हुआ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में सैय्यद हसन सईद, रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज, जौनपुर, ब्रह्मजीत यादव, प्रधानाचार्य जी.आई.सी. आरा, सुश्री सुभासिनी प्रजापति, प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल रामनगर, सिकरारा, चंद्रभान राय, प्रधानाचार्य आर.के. साहू विद्यालय तथा शिवनाथ मौर्या, उप प्रधानाचार्य आर.एस.सी. स्कूल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सद्भावना क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या ने सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलमदार नज़र, हफ़ीज़ शाह, श्रवण साहू, मधुसूदन बैंकर, आशीष गुप्ता तथा निवर्तमान अध्यक्ष मो. रज़ा खान ने भी विचार व्यक्त किए। मो. रज़ा खान ने सम्मानित होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विस्तृत परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में अभिनंदन त्रिपाठी, चंद्रेश मौर्या, ज्ञानेंद्र पाल, प्रीतेश गुप्ता, अंश मौर्या, संतोष अग्रहरि, विकास अग्रहरि, नागेन्द्र यादव, राज कॉलेज , दिनेश कुमार, श्रीमती आदर्श वर्मा एवं गुंजा त्रिपाठी सहित क्लब के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता ने किया, अंत में संयोजक अमित निगम ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिक्षक दिवस पर सद्भावना क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

