जौनपुर में 22 नवंबर को होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, दो मिनट तक बजेंगे सायरन; पुलिस लाइन्स की बिजली रहेगी बंद

Share

जौनपुर। आपातकालीन परिस्थितियों और हवाई हमले जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को पुलिस लाइन्स में वृहद ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से यह अभ्यास शाम छह बजे से होगा। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी परमानन्द झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महीपाल सिंह ने बताया कि शाम 6:05 बजे हवाई हमले के रेड अलर्ट के संकेत के रूप में दो मिनट तक सायरन बजेगा। इसके साथ पुलिस लाइन्स और आसपास के निर्धारित क्षेत्र की बिजली अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। स्वयंसेवक लोगों को सुरक्षित स्थानों और बंकरों तक पहुंचाने का अभ्यास करेंगे।

मॉक ड्रिल में ड्रोन निष्क्रिय करने, आग बुझाने, घायलों को निकालने, प्राथमिक उपचार और ऊंची इमारतों से रेस्क्यू का प्रदर्शन होगा। शाम 6:30 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभालेंगी।

इसका पूर्वाभ्यास 21 नवंबर को शाम छह बजे होगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 22 नवंबर को होने वाली अस्थायी बिजली कटौती से घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें