जौनपुर की जनता का प्यार कभी भुला नहीं पाऊंगा : इमरान हाशमी

Share

गन मास्टर जी9 के प्रमोशन के लिए पहुंची पूरी फिल्म टीम, पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने निभाया है पुलिस अधिकारी का किरदार

जौनपुर। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ के प्रमोशन के लिए जौनपुर पहुंचे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

इमरान हाशमी ने लोगों से 27 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जौनपुर शिराज-ए-हिंद के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां की जनता का प्यार और उत्साह देखकर वह अभिभूत हैं। इस प्यार को वह कभी भुला नहीं पाएंगे और जल्द ही दोबारा जौनपुर आएंगे। उन्होंने भविष्य में अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी जौनपुर में करने की इच्छा जताई।

आदित्य दत्त के निर्देशन और दीपक मुकुट के निर्माण में बनी इस फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। उन्हीं के प्रयास से फिल्म की टीम जौनपुर पहुंची।

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी युवाओं से फिल्म को 27 नवंबर को थिएटर में देखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी सम्यक चौधरी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें