सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

Share

जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 19 नवंबर को रामलीला मैदान मड़ियाहूं में आयोजित होने वाले वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम के सुचारु संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधू और उनके परिजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें