पोलियो अभियान की तैयारी पूरी, रविवार से पिलाई जाएगी दवा

Share


खेतासराय। रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पीएचसी सोंधी में तैयारी पूरी कर ली गई है।‌ रविवार को 114 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।‌ इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएगी।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि शाहगंज ब्लाक के सभी गांवों में 114 बूथ बनाए गए हैं।‌ इन बूथों पर कुल 342 कर्मचारी को लगाया गया है।‌ 27 सुपरवाइजर को लगाया गया है।‌ इनकी देखरेख में पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी बूथ पांच सेक्टर में बांटे गए हैं।‌ बूथ दिवस के बाद दूसरे दिन सोमवार से कर्मचारी घर घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। डोर टू डोर अभियान 27 नवंबर तक चलेगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें