बक्शा में स्कूल वैन और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

Share

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शिवगुलामगंज-चपरामऊ हाईवे पर सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद कार हाईवे पर पलट गई, जबकि स्कूल वैन सड़क किनारे जा पहुंची।
हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे सवार नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें