घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Share

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुफ्तफाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाराधीन घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने घायलों के उपचार की स्थिति और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी घायलों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित कराया जाए। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

डीएम ने चिकित्सकों को घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें