नेवढ़िया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नेवढ़िया पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी एवं वसूली वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 नवंबर को हरसिंहपुर निवासी आशीष पाण्डेय पुत्र बाबूराम पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना जफराबाद में मुकदमा संख्या 2254/25, धारा 147 बीएनएसएस के तहत न्यायालय से गिरफ्तारी एवं वसूली वारंट जारी था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव और हेड कांस्टेबल शिवदास तिवारी शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें