
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

जौनपुर। शुक्रवार रात्रि शास्त्री पुल पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश तो कर्ज में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपर मोहल्ला निवासी रोहित गौतम उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र रामचंद्र रात लगभग 10 बजे बाइक से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम ससुराल जा रहा था। इसी दौरान शास्त्री पुल के निकट डंपर वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए डंपर चालक लेकर फरार हो गया। सूचना पर सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी साथी जवानों के साथ पहुंच गए और आगे की कार्यवाही करने में जुट गए।







