मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पैसे न देने का लगाया आरोप

Share

बक्शा(जौनपुर) नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगे मोबाइल टावर पर शनिवार दोपहर एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ के बीच बक्शा थाने की पुलिस टीम पहुँच युवक से टावर से उतरने की अपील करती दिखी। युवक द्वारा दो लोगों द्वारा लिया गया दो लाख रुपया दिलवाने की मांग करता दिखा। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय भूप यादव चार माह में दूसरी बार टावर पर चढ़ चुका है। भूप दोपहर 12 बजे के बाद अचानक टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही युवक सपा के दो पदाधिकारियों का नाम लेकर मुर्दाबाद का नारा लगाता रहा। भूप लगातार प्रशासन से पैसा दिलवाने की लिखित मांग करता रहा। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक फोन कर अपने परिचितों से पैसा दिलवाने की बात कहा। टावर पर चढ़े भूप को देखने के लिए दर्जनों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि उच्चाधिकिरियो को भी सूचना दिया जा चुका है सुरक्षा की दृष्टि से दमकल विभाग की टीम के अलावा पुलिस कर्मियों की टीम उसे समझा बुझाकर उतारने का प्रयास कर रही है परन्तु वह अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है। फिलहाल शाम 5 बजे तक भूप टावर पर बैठा अपनी बात मनवाने व उच्चाधिकिरियो के लिखित आश्वासन दिए जाने पर अडिग रहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें