नवीन मण्डी के बगल दुकान का टीनशेड हटाकर सीसीटीवी कैमरे का केबल काटकर लाखों की चोरी

Share

चोरों ने उड़ाये 1 लाख 62 हजार रूपये नगद

चौकियां धाम, जौनपुर। नवीन मंडी मां शीतला चौकियां क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का टीनशेड हटाकर सीसीटीवी कैमरे का केबल काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का काउंटर तोड़कर कुल 1 लाख 62 हज़ार रूपये नकद चोरी करके फरार हो गये।

पीड़ित दुकानदार रतन सोनकर पुत्र स्व. फूलचन्द सोनकर निवासी रामदासपुर नेवादा ने शीतला चौकियां चौकी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार बीते 4 नवम्बर को चोर किराना दुकान के ऊपर लगे टीनशेड को हटाकर अन्दर घुसे और काउंटर तोड़कर 1,62000 नकदी पर हाथ साफ कर दिये।

पीड़ित ने पुलिस से मांग किया कि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाय। जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाय और उनका चोरी गया धन सुरक्षित वापस दिलाया जाय। पुलिस को तहरीर मिल गयी है जिस पर मामले की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें