पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का आयोजन 6 नवम्बर से

Share

नगर सहित ग्रामीणांचलों में जगह—जगह लगे पूजन पण्डाल

जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के बैनर तले जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये पण्डालों में 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का आयोजन 6 नवम्बर दिन शुक्रवार से शुरू होगा। महासमिति के नेतृत्व में तमाम पूजन समितियों द्वारा पण्डालों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमा लगा दी गयी हैं। शुक्रवार को विधि—विधान से पूजा—पाठ करके देवी—देवताओं का पट्ट खुलेगा। साथ ही 5 दिन लगातार पूजन करने के बाद 10 नवम्बर दिन मंगलवार को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इस बाबत पूछे जाने पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान में महासमिति से सम्बद्ध समस्त पूजन समितियों द्वारा जगह—जगह पण्डाल लगाकर परम्परानुसार विधि—विधान से पूजा होगा। साथ ही 10 नवम्बर को आदि गंगा गोमती के तट पर बने नखास में बने शक्ति कुण्ड में भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। वहीं महासचिव संतोष यादव ने समस्त पूजन समितियों के पदाधिकारियों से अपील किया कि आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं आस्था के साथ उपरोक्त 5 दिवसीय अनुष्ठान को सम्पन्न करायें।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें