मुहम्मद साहब ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश: मौलाना

Share

मुफ्ती मोहल्ले में जलसे का हुआ आयोजन

उलेमाओं ने की तकरीर, शायरों ने पढ़े नात

जौनपुर। नगर के मुफ्ती मुहल्ला में हजरत मौलाना जीशान अहमद सिद्दीकी मरहूम की याद में जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस दीनी जलसे में अकीदतमंदों ने शिरकत किया। उलेमाओं ने तकरीर की और शायरों ने नबी की शान में नातपाक पेश किया। मुल्क की तरक्की व अमनो अमान की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ। जलसे से खेताब करते हुए मौलाना व मुफ्ती अब्दुर्रहमान साहब ने कहा कि इंसानों के लिये मुहम्मद साहब रहमत बनकर आये। अल्लाह के पैगम्बर ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नबी की सीरत पर चलकर ही हमें कामयाबी मिल सकती है। जलसे की शुरुआत तेलावते कलाम पाक से हुआ। जलसे की सदारत मौलाना बेलाल अहमद सिद्दीकी और नेजामत मास्टर शमीम, कमालुद्दीन तथा यामीन सिद्दीकी ने किया। जलसा कमेटी के नसीम, फरहान, दानिश अंसारी, अलतमश, राशिद, फैजी, इमरान ने मेहमानों का खैरमकदम किया। इस दौरान पूर्व विधायक अरशद खान, चेयरमैन प्रतिनिधि जफराबाद डा. सरफराज अहमद, विक्की, यासीन, नौशाद, जमील, मो. दानिश आदि मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें