
स्टंटबाजी करने पर कोतवाली पुलिस ने बुलेट बाइक की सीज

जौनपुर। सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी कर रहे युवक को रोककर बाइक सीज कर दी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान रॉयल एनफील्ड बुलेट (नंबर JH 02 AU 8776) को सीज किया।
विधि संस्थान की फ्रेशर पार्टी में शाक्य अभय वर्धन बने मिस्टर फ्रेशर, सृष्टि गुप्ता बनीं मिस फ्रेशरपुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। जौनपुर पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्टंटबाजी कर खुद के साथ दूसरों की जान खतरे में नहीं डालने की अपील की है।







