खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Share

98 किलो पिसी हल्दी जब्त, 50 किलो रंगीन मिठाई नष्ट कराई गई

जौनपुर। ‘शुद्ध ही शुभ है’ प्रदेशव्यापी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को मड़ियाहूं और बेलवा बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही 98 किलोग्राम पिसी हल्दी जब्त की गई और 50 किलोग्राम रंगीन मिठाई को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर नष्ट कराया गया।

मड़ियाहूं बाजार में मनोज जायसवाल के प्रतिष्ठान से शाही पेड़ा और सोनपपड़ी, रोहित ट्रेडर्स से बेसन और पिसी हल्दी के नमूने लिए गए। रोहित ट्रेडर्स से 27 हजार रुपये अनुमानित मूल्य की 98 किलोग्राम पिसी हल्दी जब्त की गई। चौरसिया मिष्ठान भंडार से बर्फी, श्याम स्वीट्स से छेना मिठाई और अमरदीप गुप्ता स्वीट्स शॉप से बर्फी का नमूना लिया गया।

बेलवा बाजार में राजेश कुमार की स्वीट शॉप और गौरव स्वीट्स से बर्फी, राकेश कुमार के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया। यहां राकेश कुमार के प्रतिष्ठान से 10 हजार रुपये अनुमानित मूल्य की 50 किलोग्राम रंगीन मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई। सूर्य नारायण किराना स्टोर से बेसन का नमूना संग्रहित किया गया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई। विभाग के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें