विधि संस्थान की फ्रेशर पार्टी में शाक्य अभय वर्धन बने मिस्टर फ्रेशर, सृष्टि गुप्ता बनीं मिस फ्रेशर

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में सोमवार, 2 नवंबर को बीए एलएलबी और एलएलएम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में रंगारंग फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में शाक्य अभय वर्धन को मिस्टर फ्रेशर और सृष्टि गुप्ता को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, शिवम यादव ने मिस्टर इवनिंग और शौर्या उपाध्याय ने मिस इवनिंग का खिताब जीता। चित्रांश सिंह को मिस्टर ड्रेसअप तथा मनीषा सिंह को मिस ड्रेसअप चुना गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों से सजे इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए यादगार शुरुआत का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर विधि संस्थान के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें