जैगहां बाजार में देवी जागरण, रातभर माता के जयकारों से गूंजा पंडाल

Share

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के जैगहां बाजार में रविवार रात सर्वोदय सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। समिति के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु रातभर भक्ति में लीन रहे। माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

देवी जागरण में गायिका अर्चना देवी, उजाला और गायक राकेश जौनपुरिया ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और देर रात तक माता रानी के जयकारे लगाते रहे।

समिति के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रवासियों की आस्था और सहयोग का प्रतीक है। समिति का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मोदनवाल ने किया। इस मौके पर राकेश मोदनवाल, बच्चा मोदनवाल, अशोक यादव (सुल्तानी), सोनू मौर्य, मनीष और विशाल मोदनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें