
घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, सास-ससुर समेत चार पर मुकदमा

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के पवांरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर सवाई गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे घरेलू विवाद के दौरान उसके ससुर राधेश्याम, सास सविता देवी, कुलदीप और अनुराधा ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चारों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और भद्दी गालियां दीं। इस दौरान घर का सामान भी तोड़ दिया गया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








