
जमीन में दरवाजा खोलने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा

जौनपुर। केवटली कला गांव में जमीन पर घर का दरवाजा खोलने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता आशमा निषाद की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशमा निषाद के अनुसार, उनके जेठ कपिलदेव, जेठानी सरिता देवी, भतीजे नीरज और अनीता देवी ने उनकी जमीन में घर का दरवाजा खोल दिया था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति अरविंद निषाद और बेटी आराधना के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना 17 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे की बताई गई है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि कपिलदेव समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








