बक्शा कृषि विज्ञान के प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह ने संभाला पदभार

Share

बक्शा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के नए प्रभारी अधिकारी डॉक्टर विनोद सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। दोपहर में पहुँचे वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद सिंह का पुष्पगुच्छ देकर केंद्र के वैज्ञानिकों ने स्वागत किया। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक करतें हुए केंद्र की जानकारी ली। डॉ. विनोद ने वैज्ञानिकों से खेती की नई जानकारी किसानों के बीच साझा करना हमारी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करना हम सब की प्रमुख जिम्मेदारी है। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र अमहित द्वितीय से डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. कंचन, पल्लवी विश्वकर्मा, फार्म मैनेजर अमित सिंह, नरेन्द्र चौधरी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें