जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सदर तहसील बनी चैंपियन

Share

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में आयोजित दो दिवसीय 76वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में सदर तहसील ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह तथा आयोजक जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, जासोपुर चकिया के प्रबंधक लाल साहब यादव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने अपने संबोधन में युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और सहनशीलता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विजेता सदर तहसील के कोच संतोष पटेल को सम्मानित किया। साथ ही व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी शील्ड और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में सीनियर बालक वर्ग से इंटर कॉलेज रामगढ़ बरावा के स्वप्निल कुमार, राम जानकी इंटर कॉलेज जमालपुर के शिव ओम, जूनियर बालक वर्ग से इंटर कॉलेज नकहरा के सुजीत कुमार, सब जूनियर वर्ग से इंटर कॉलेज चक्के के आदित्य अब्राहम तथा सीनियर बालिका वर्ग से एसआर इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर गौर की उजाला शामिल रहीं।

विशिष्ट अतिथि सुनील यादव ‘मम्मन’ ने भी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बात कही और इंदिरा गांधी स्टेडियम को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की।

समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक रवि चंद यादव, निखिल सिंह, राजीव कुमार सिंह, मेजर दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सुरेश यादव, संतोष पटेल और खेल सचिव सुदीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम दुलार यादव, राम प्रताप विश्वकर्मा, डॉ. महारुद्र सिंह और गौरव तिवारी ने किया।

समापन पर आयोजक विद्यालय के प्रबंधक लाल साहब यादव और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें