हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, एक गिरफ्तार

Share

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर की देशी पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलईपुर बैरगिया निवासी अनमोल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।

पुलिस के अनुसार, बलईपुर निवासी पतिराम पाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका 29 वर्षीय पुत्र गुलाब पाल 13 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वीरमपुर गांव में संग्राम पाल के घर से तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान बलईपुर बैरगिया बाग के पास मुकदमे की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वादी की तहरीर के आधार पर केराकत थाने में मुकदमा संख्या 415/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में अनुराग पाल, सचिन पाल, धर्मू यादव और अनमोल यादव के नाम शामिल किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को देवाकलपुर नाला पुलिया के पास से अनमोल यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद वर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, राहुल कन्नौजिया, रामअवतार सिंह, अंकुर कुमार, रोहित सोनकर और शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें