श्रीराम कथा के लिए बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नी किया भूमि पूजन

Share

कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामभक्तों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक सेवाभारती जौनपुर, काशी प्रान्त के नेतृत्व में आयोजित श्री रामकथा के लिए गुरुवार को विधि-विधान एवं वैदिक मन्त्रोंचार के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों एवं रामभक्तो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार को भूमिपूजन के साथ ही श्री राम कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया।
इस शुभ अवसर पर मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि 20 अक्टूबर को झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविन्दु से श्रोताओं को श्री रामकथा सुनने का सौभाग्य मिलेगा।

इस अवसर पर मुरली पाल (प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रान्त), भाजपा नेता अरविन्द सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह, अरविन्द सिंह (माउंट लीटरा), प्रदीप सिंह “रिंकू”, मिंटू पाठक, संजय सिंह, डॉ दिनेश तिवारी, ब्रम्हेश शुक्ल, पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल “एस”), डॉ मधुकर तिवारी, रमेश सिंह “रामा”, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, मीना यादव, प्रियंका श्रीवास्तव, रूचि सिंह, रेखा तिवारी, प्रीति गुप्ता, डा अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, बिट्टू किन्नर, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, किरन सिंह, नेहा सिंह, पूनम पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें