बरसठी में गजब कारनामा! टावर बना मैरिज लॉन, नायब की मौजूदगी में प्रेमी ने टावर पर ही भर दी प्रेमिका की मांग

Share

प्रेमिका की जिद के आगे झुका प्रेमी, टावर पर चढ़कर किया सिंदूरदान; दुल्हन बनकर नीचे उतरी नेहा, इलाके में घटना की खूब चर्चा

जौनपुर

बरसठीप्यार की जिद और शादी की अनोखी कहानी ने रविवार सुबह बरसठी क्षेत्र में ऐसा नजारा पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बारिगांव बाजार में लगा मोबाइल टावर देखते ही देखते मैरिज लॉन में तब्दील हो गया। फर्क बस इतना था कि यहां न बैंड-बाजा था, न बारात और न ही शादी का मंडप, बल्कि टावर पर ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना बना लिया।

मामला बरसठी थाना क्षेत्र के बारिगांव बाजार का है। जानकारी के अनुसार नेहा गौतम पुत्री दिनेश और अभिजीत गौतम पुत्र स्वर्गीय हिंच लाल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह अचानक नेहा बारिगांव बाजार में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब पुलिस ने युवती से नीचे उतरने की वजह पूछी तो उसने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने प्रेमी अभिजीत से शादी करना चाहती है। यदि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमी अभिजीत को मौके पर बुलाया। प्रेमी काफी देर तक टावर के नीचे से ही इशारों और बातचीत के जरिए प्रेमिका को नीचे उतरने के लिए मनाता रहा, लेकिन प्रेमिका अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने साफ कह दिया कि जब तक टावर पर ही उसकी मांग में सिंदूर नहीं भरा जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।

फिर हुआ बरसठी का अनोखा नजारा!

काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार प्रेमी अभिजीत भी टावर पर चढ़ गया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी, पुलिस प्रशासन की निगरानी तथा ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों के सामने अभिजीत ने नेहा की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती दुल्हन के रूप में टावर से नीचे उतरी और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है। लोग इसे बरसठी का अनोखा विवाह बता रहे हैं। वहीं इस घटना ने प्रेमी जोड़ों के बीच एक नई चर्चा भी छेड़ दी है कि अब शादी के लिए टावर को ही मैरिज लॉन बनाने का चलन शुरू न हो जाए!

हालांकि, यह घटना जितनी चर्चा में है, उतनी ही गंभीर भी है। प्रेम के नाम पर जान जोखिम में डालना किसी समस्या का समाधान नहीं है। शादी जैसे फैसले आपसी सहमति, परिवार और कानून के दायरे में सुरक्षित तरीके से होने चाहिए।

*

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें