विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल प्रभारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Share

छापेमारी की विधिक प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन और बॉडी वॉर्न कैमरों के उपयोग पर दिया गया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सतर्कता विभाग की ओर से शनिवार को शक्ति भवन, लखनऊ में नवनियुक्त प्रवर्तन दल प्रभारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डॉ. आरके स्वर्णकार ने किया।

कार्यशाला में प्रवर्तन दल के प्रभारियों को विद्युत चोरी के मामलों में छापेमारी की विधिक प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, विद्युत चोरी की पहचान और आवश्यक तकनीकी तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कार्रवाई के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर विद्युत चोरी की रोकथाम और राजस्व वसूली के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रवर्तन टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अशोक कुमार, श्रीमती मोनिका यादव, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें