
रोटावेटर में फंसने से जवान का पैर कटा

जौनपुर। थानागद्दी चौकी अंतर्गत गोपालपुर भितरी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में अग्निवीर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से उनके दोनों पैर कट गए।
गोपालपुर भितरी गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र राज यादव एक वर्ष पूर्व अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को गांव में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य हो रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ते-उतरते समय अचानक उनका पैर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से कट गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।








