78.25 लाख रुपये से बनेगा जमालपुर-भवनचंद्रपुर संपर्क मार्ग

Share

जौनपुर। जमालपुर-भवनचंद्रपुर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 78 लाख 25 हजार रुपये की मंजूरी दे दी है। सड़क बनने से क्षेत्र के 15 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यह मार्ग पिछले दो वर्षों से खराब स्थिति में है। सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
लोक निर्माण विभाग ने पिछले महीने सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि जमालपुर-भवनचंद्रपुर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें