
दीपावली पर विद्युत विभाग ने की सुरक्षित रहने की अपील

बिजली के खंभों, तारों और स्टे वायर से दूरी बनाए रखने की दी सलाह
जौनपुर। दीपावली के पर्व पर विद्युत विभाग ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बिजली सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि दीपावली खुशियों, उमंग और प्रकाश का त्योहार है। इसे सुरक्षित तरीके से मनाना भी सभी की जिम्मेदारी है। विभाग ने लोगों से बिजली के खंभों, तारों और स्टे वायर से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। घरों में सजावटी लाइट और झालर लगाते समय विशेष सावधानी बरतने तथा क्षतिग्रस्त वायरिंग और खुले तारों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। विद्युत विभाग ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बड़े हादसों को रोक सकती है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और दीपावली का पर्व खुशियों के साथ मनाएं। विभाग ने सभी जनपदवासियों को सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।






