मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप सूची

Share

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। उप निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अब एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्रवाई 2 नवंबर 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगी। वहीं, मतदाता सूची के प्रारूप पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक नागरिक निर्धारित अवधि में अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें