पोखरे में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते पहुंचा था किनारे

Share

जौनपुर। शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे रविवार शाम पोखरे में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते पोखरे के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि सीढ़ियों पर जमी काई के कारण पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया।

मृत बच्चे की पहचान कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 25 के मकान नंबर 290 में रहने वाले वसीम मंसूरी के बेटे अब्दुल्ला के रूप में हुई। वसीम एक होटल में मजदूरी करते हैं। परिवार में अब्दुल्ला की मां और पांच साल का एक बड़ा भाई है।

जानकारी के अनुसार, अब्दुल्ला रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कॉलोनी के पीछे बने पोखरे के पास पहुंच गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे परिजन पोखरे के पास पहुंचे तो पानी में शैवाल के बीच बच्चे का शव फंसा मिला। परिजन उसे बाहर निकालकर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें