जौनपुर

Share

स्वाट/सर्विलांस व थाना लाइनबाजार, थाना केराकत जौनपुर की टीम द्वारा कुख्यात इनामिया अंतरप्रान्तिय सातिर लूटेरे/डकैत गिरफ्तार, कब्जे से डकैती के नगद रुपये व मोबाइल, सिम बरामद
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध को रोकथाम एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार, प्रभारी निरीक्षक केराकत, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा कुख्यात इनामिया अंतरप्रन्तिय शातिर लूटेरा/डकैत सुबाष यादव उर्फ धीरज तथा जिलेदार यादव उर्फ जेडी जनपद कोलकाता पश्चिमबंगाल से गिरफ्तार, कब्ज से जनपद सतना मध्य प्रदेश में हुई डकैती का नगद रुपया बरामद।
जनपद जौनपुर में घटित अपराधों के अनावरण हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार, प्रभारी निरीक्षक केराकत, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की टीम गठित कर लगाया गया था, जिनके द्वारा थाना क्षेत्र केराकत व थाना क्षेत्र चन्दवक में की गयी लूट व उद्यापन की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि शातिर कुख्यात इनामिया अंतरप्रान्तिय बदमाश सुवाष यादव उर्फ धीरज तथा जिलादार यादव उर्फ जेडी जिनके द्वारा थाना केराकत व थाना चन्दवक जौनपुर तथा विभिन्न जनपदों में लूट,डकैती व रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा अपने गिरोह के साथ मिलकर होली से ठीक पहले जनपद सतना मध्य प्रदेश में मुनिम की हत्या कर कैश वैन से डकैती किया था जो कोलकता पश्चिम बंगाल में छुपा हुआ है। टीम द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमति प्राप्त कर एनडी गेस्ट हाउस रतन सरकार पार्क कोलकाता पश्चिम बंगाल से उक्त दोनों शातिर अभियुक्तों को दिनांक- 14.03.2023 को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से सतना मध्य प्रदेश की डकैती की घटना के नगद रुपये व मोबाइल फोन बरामद हुए। अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि हमलोग कोलकाता पश्चिम बंगाल के रास्ते बंगला देश भागने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. सुबाष यादव उर्फ धीरज पुत्र घुरहु निवासी बमबावन थाना केराकत जनपद जौनपुर।
  2. जिलेदार उर्फ जेडी पुत्र स्व0 मुरली निवासी प्यारेपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण-
  3. डकैती के रुपया 68000/-
  4. 5 मोबाइल फोन मय सिम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय टीम।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें