जौनपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, आपदा प्रबंधन व नगर व्यवस्थाओं की समीक्षा

Share

सभी विभाग अलर्ट मोड में कार्य करें : ए.के. शर्मा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर पहुंचकर निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में आए आंधी-तूफान का जिले में व्यापक असर नहीं पड़ा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभों और ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड में कार्य करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने नगर क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई के कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें