• Sat. May 2nd, 2026

    चंद्रशेखर का मंडी सचिव ग्रेड-3 पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    Share

    सुजानगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के भैसहा रामपुर, पोस्ट प्रेम का पूरा निवासी चंद्रशेखर का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में मंडी सचिव ग्रेड-3 पद पर चयन हुआ है। उनके चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। चंद्रशेखर ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2016 और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने सर्गेसस क्लासेज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। वर्ष 2022 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की।

    उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और गुरुजनों को दिया है। चंद्रशेखर ने कहा कि लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता पर शुभम यादव, सुंदर साहगल, विवेक कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *