• Tue. Jun 16th, 2026

    मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में पिता-पुत्र पर हमला, पांच पर मुकदमा दर्ज

    Share

    जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सहिदीपुर गांव में मोबाइल से वीडियो बनाने के शक को लेकर पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित रामप्रीत यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी धीरज यादव, श्याम बहादुर यादव, पंकज, रीमा और फूल कुमारी उनकी बहू पर छत पर फोन से बातचीत के दौरान वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे रामप्रीत यादव और उनके पुत्र लक्ष्मण को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले में सभी पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *