• Fri. Jul 31st, 2026

    मत्स्य विभाग की योजनाओं के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 5 अगस्त तक करें आवेदन

    Share

    जौनपुर। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त 2026 कर दी गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि अधिक से अधिक आवेदकों को लाभ देने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है।

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए विभागीय पोर्टल पर 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। योजनाओं की पात्रता, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेख एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन जौनपुर स्थित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *