• Fri. Jul 31st, 2026

    3 से 10 अगस्त तक लगेगा दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0

    Trim
    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक राजकीय आईटीआई, सिद्दीकपुर में ‘दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया कि यह अभियान मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सबको हुनर, सबको काम” संकल्प को साकार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

    रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां, जिला उद्योग केंद्र, जिला सेवायोजन कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अग्रणी बैंक (एलडीएम) के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के इच्छुक दिव्यांगजनों को उनकी पात्रता के अनुसार बैंक ऋण एवं व्यवसाय संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    इस विशेष रोजगार मेले में जनपद के सभी प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। प्रतिभाग के लिए किसी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *