• Tue. Jul 14th, 2026
    Share

    जौनपुर। जनपद के मुरारा, मुफ्तीगंज, केराकत निवासी सुनील कुमार सुपुत्र तरमा देवी एवं बेचूराम का चयन उत्तर प्रदेश प्रवक्ता हिन्दी पद पर चयन हुआ है। इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थानीय कालेज से ग्रहण करने के पश्चात् स्नातक हरिशचंद्र पीजी कॉलेज,वाराणसी तथा परास्नातक महात्मा गाॅंधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से किए ।तदुपरांत यूजीसी नेट/जेआरएफ हिन्दी विषय में हुए। ज्ञात हो कि शोधार्थी सुनील कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध आर.एम.पी. काॅलेज,सीतापुर के हिन्दी विभाग में कार्यरत डाॅ. हरिकेश गौतम के मार्गदर्शन में शोध शीर्षक ” दलित आत्मकथाओं में अभिव्यक्त ग्रामीण जीवन का सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिदृश्य ” विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं। मालूम हो कि 14 जुलाई को सुनील कुमार को टीजीटी हिन्दी पद पर काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया है। इस ख़ुशी के अवसर पर प्रोफेसर पवन अग्रवाल, प्रोफेसर हेमांशु सेन, प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह, कवि जितेन्द्र कुमार दुबे , आकाश चौहान, अश्वनी तिवारी,आकाश गुप्त, अभिषेक पाण्डेय,रिशु यादव, सुघोष मिश्र समेत इष्ट मित्रों ने बधाई दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *