• Fri. Jul 3rd, 2026

    21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होगा लंबित वादों का निस्तारण

    Share

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीडी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के मार्गदर्शन में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह-2026” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा, जिनमें आपसी समझौते की संभावना है। पक्षकारों की सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का समाधान कर त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

    सचिव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल लंबित वादों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाना भी है। इससे लोगों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय और धन दोनों की बचत होगी।

    उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तालुका विधिक सेवा समितियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम एवं समन्वय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    सिविल जज ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में पूरे देश में संचालित किए जा रहे “समाधान समारोह-2026” अभियान का उद्देश्य सुलह एवं समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का शांतिपूर्ण निस्तारण कर न्याय को आमजन के लिए अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed