• Sat. Jul 11th, 2026

    टीडी इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन संपन्न, देशभर से जुटे पूर्व छात्रों ने ताजा कीं यादें

    Share

    जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब एक हजार पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण, जलपान एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।

    मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि “प्रतिभाएं संपन्नता की मोहताज नहीं होतीं। पढ़ाई तो सभी लोग करते हैं, लेकिन शिक्षित कुछ ही लोग बन पाते हैं।” वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने भी विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों और गुरुजनों को याद करते हुए भावुक संस्मरण साझा किए।

    सम्मेलन में पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, एसटीएफ पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह, प्रो. मनोज कुमार वत्स, डॉ. तेज सिंह, अपर निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बी.बी. सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह सहित अनेक विशिष्ट पूर्व छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए।

    प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। भोजनावकाश के बाद कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद सभी आगंतुकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और चाय के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने घरों के लिए रवाना हुए।

    कार्यक्रम का संचालन बीएचयू के प्रो. गुरु प्रसाद सिंह, श्रीमती कंचन पाठक एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह एवं सह मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक शेखर झा ने कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई।

    Trimad2

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed