• Sat. Jul 11th, 2026

    वाराणसी जोनल पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, एएसपी ग्रामीण ने जीता स्वर्ण पदक

    Share

    जौनपुर। सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब मिली, जब अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जौनपुर पुलिस का गौरव बढ़ाया।

    आतिश कुमार सिंह की इस उपलब्धि से न केवल जौनपुर पुलिस, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलता खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।

    जौनपुर पुलिस परिवार ने एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

    Trimad2

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed