• Sat. Jul 11th, 2026
    Share

    ताला तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

    जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत परासिन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये के उपकरण, विद्युत सामान और रसोई के बर्तन चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों का ताला तोड़कर वहां से बिजली कनेक्शन के तार, कक्षाओं में लगे पंखे, एलईडी बल्ब तथा रसोई में रखा भगौना, कड़ाही और अन्य बर्तन चोरी कर लिए।

    इसके बाद चोरों ने विद्यालय के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को भी निशाना बनाया। वहां रसोई घर का ताला काटकर भगौना, कड़ाही, बाल्टी, बर्तन, बोर्ड, बिजली के कनेक्शन के तार, बल्ब तथा अन्य विद्युत उपकरण लेकर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे। कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापक मुन्नी कुमारी ने तत्काल गांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह और बीबीगंज पुलिस चौकी को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है। विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

    Trimad2

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed