• Sun. Apr 12th, 2026
    Share

    गो तस्कर व पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़

    थाना शाहगंज, खेतासराय व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुए मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त, गो-तस्कर घायल/ गिरफ्तार, कब्जे से पिकप वाहन, गौवंश, तमंचा कारतूस बरामद-

    अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथान व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व श्री अंकित कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज, थाना खेतासराय, व एसओजी टीम की संयुक्त टीम को एक शातिर अभियुक्त गोतस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना शाहगंज, थाना खेतासराय, व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 26.09.2022 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर अरन्द नहर के पास गो-तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में गो-तस्कर द्वारा चलायी गली गोली स्वाट टीम प्रभारी के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी, तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा आत्मसुरक्षार्थ चलायी गयी एक गोली गो-तस्कर हारून उर्फ पप्पी पुत्र तौव्वाब उर्फ तुआब कंकाली निवासी ग्राम अढनपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर को लगी। इस दौरान शेष अन्य दो गो-तस्कर अन्धेरे का लाभ उठाकर भागनें में सफल रहे। उपरोक्त अभियुक्त एवं घायल गो-तस्कर हारून उपरोक्त के कब्जे से एक पिकप बिना नम्बर, चार राशि गोवंश तथा एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, दो जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोबाइल बरामद कर घायल गो-तस्कर हारून उपरोक्त को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
    हारून उर्फ पप्पी पुत्र तौव्वाब उर्फ तुआब कंकाली निवासी ग्राम अढनपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
    1.मु0अ0सं0-33/2016 धारा-401 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
    2.मु0अ0सं0-308/2017 धारा-379, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    3.मु0अ0सं0-360/2017 धारा-379, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    4.मु0अ0सं0-365/2017 धारा-457, 380, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    5.मु0अ0सं0-693/2017 धारा-323, 364, 308, 376-डी, 377 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    6.मु0अ0सं0-674/2017 धारा-380, 452, 411 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    7मु0अ0सं0-702/2017 धारा-382, 411 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    8.मु0अ0सं0-703/2017 धारा-147, 148, 149, 307, 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना सरपतहा जौनपुर।
    9.मु0अ0सं0-704/2017 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।
    10.मु0अ0सं0-21/2018 धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
    11.मु0अ0सं0-264/2022 धारा-307 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
    12.मु0अ0सं0-265/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
    13.मु0अ0सं0-266/2022 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण
    1.एक पिकप बिना नम्बर।
    2.चार राशि गोवंश।
    3.एक देशी तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर।
    4.एक मोबाइल।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
    1.श्री सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
    2.श्री आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी एसओजी जनपद जौनपुर।
    3.श्री यदुवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

    1. हे0का0 राजकुमार यादव, हे0का0 सलीम खान, का0 विकेश चौहान, का0 नितेश तिवारी, का0 अर्जुन यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
      5.हे0का0 अमित कुमार राय, हे0का0 अखिलेश चौधरी, का0 भानुप्रताप सिंह, का0 सत्यप्रकाश राय, का0 अजय कुमार राय एसओजी टीम जनपद जौनपुर।
      6.का0 राजकुमार यादव, का0 संदीप कुमार सिंह, हे0का0 महेन्द्र यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed