• Sun. Apr 12th, 2026
    Share

    20 हजार सिपाहियों को दिवाली पर प्रमोशन देने की तैयारी

    पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में सिपाहियों को दिवाली का तोहफा दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत करीब 20 हजार जवानों को पदोन्नति दी जाएगी। ये जवान सिपाही से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत होंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार 2010 और 2011 बैच के कुल 37000 जवानों में से खाली पदों के सापेक्ष लगभग 20 हजार सिपाहियों की पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों से इन दोनों बैच के पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिका मांगी गई है। 14 जिलों की ओर से यह पंजिका उपलब्ध भी करा दी गई है। शेष को डीजीपी मुख्यालय से रिमाइंडर भेजा जा रहा है।

    सभी जिलों से डेटा मुख्यालय को उपलब्ध होने के बाद उप्र भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को डेटा भेजा जाएगा। वहां स्क्रूटनी के बाद जिन सिपाहियों के कैरेक्टर रोल में कमी होंगी उन्हें । प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्तूबर के अंत तक स्क्रूटनी की कार्यवाही पूरी हो जाएगी। नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी और यह कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed