• Sun. Jul 12th, 2026

    मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी: उमेश मौर्य

    Share

    जौनपुर-जनपद के विकास खण्ड धर्मापुर ग्राम सभा कादीपुर (पौना)में नन्द गोपाल फाउंडेशन के तत्वावधान में व्यापक वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस दौरान अभियान के तहत दो सौ फलदार और छायादार पौधे लगाये गये।जिनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाकर प्रकृति को हरा-भरा बनाना है।फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश मौर्य के नेतृत्व में चलाये गये। इस दौरान उमेश मौर्य ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अवश्य लगायें ताकि जीव जंतु के साथ-साथ मनुष्य भी स्वस्थ बना रहे।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के लेखपाल मानस उपाध्याय, नवनीत सोनकर, BCPM सुधीर मौर्य सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अजय सोनकर, सूरज प्रजापति, विकास गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।उपस्थित लोगों ने
    पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों ने वचन लिया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान लोगों ने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर प्रति वर्ष हजारों पौधे लगाना चाहिए।ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को पूरी तरह से ठीक बना सकें। सभी लोगों ने प्रतिज्ञा किया कि इस वर्ष हजारों पौधे लगाना है ताकि हमारा क्षेत्र हरा भरा बना रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed