• Sun. Jul 12th, 2026

    राष्ट्रीय सचिव बनने पर मौलाना अनवार क़ासमी का भव्य स्वागत, पीडीए आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प

    Share

    जौनपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर शिक्षाविद् मौलाना अनवार क़ासमी का रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, सदर चुंगी स्थित अल्फस्टीनगंज में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौलाना क़ासमी का फूल-मालाओं और बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मौलाना अनवार क़ासमी का शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पीडीए आंदोलन को नई धार प्राप्त होगी।

    अपने स्वागत से अभिभूत मौलाना अनवार क़ासमी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करते हुए पीडीए आंदोलन को गति देंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय, सौहार्द, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।

    कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, कलीम अहमद, डॉ. सरफराज खान, डॉ. शबनम नाज़, पूनम मौर्य, डॉ. अमित यादव सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। शायर अकरम जौनपुरी ने अपनी शायरी से कार्यक्रम में समां बांधा। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed