• Fri. May 29th, 2026

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत” विषयक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    Share

    जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर एवं पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर के मीटिंग हाल में “मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत” विषय पर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर में पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी, वाराणसी के डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. पल्लवी मिश्रा तथा पेनेसिया हॉस्पिटल वाराणसी के मेडिकल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    डॉ. आशुतोष मिश्रा ने मधुमेह के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नियमित दिनचर्या में सुधार कर इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और व्यायाम से मधुमेह के जोखिम को कम किया जा सकता है।

    वहीं डॉ. पल्लवी मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित खानपान और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हृदयाघात का प्रमुख कारण बन रहा है। यह समस्या अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने हृदयाघात की रोकथाम एवं सावधानियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

    इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार यादव, द्वितीय रणजीत कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रताप यादव सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार अध्यक्ष सुबाष चन्द्र यादव, रण बहादुर यादव, समस्त अधिवक्तागण, पीएलवी एवं वादकारी उपस्थित रहे।

    शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed