• Fri. May 29th, 2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक, युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

    बैठक के दौरान उद्यमियों ने सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

    इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सतहरिया क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरे एवं हाई मास्क लाइट लगाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम, प्रबंधक गौरव, उद्यमीगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed