• Tue. Jul 7th, 2026

    बहू-बेटी सम्मेलन में सुलझे पारिवारिक विवाद, काउंसलिंग से तीन परिवार फिर हुए एक

    Share

    जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जौनपुर पुलिस द्वारा सोमवार को महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की प्राथमिकताओं के तहत आयोजित इस सम्मेलन में काउंसलिंग के माध्यम से तीन परिवारों के बीच चल रहे विवादों का सफल समाधान कराया गया।

    सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के साथ-साथ घरेलू विवादों के कारण बिखर रहे परिवारों को संवाद और आपसी समझ के जरिए फिर से एकजुट करना रहा। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से आयोजित इस पहल का मकसद महिलाओं के खिलाफ हिंसा और प्रताड़ना की घटनाओं में कमी लाने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

    कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम और अनुभवी काउंसलरों ने पारिवारिक विवादों से जूझ रहे दंपतियों एवं उनके परिजनों की विस्तार से काउंसलिंग की। सकारात्मक संवाद और समझाइश के बाद तीन परिवारों ने आपसी मनमुटाव और विवाद भुलाकर दोबारा साथ रहने की सहमति दी।

    सहमति बनने के बाद प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की मौजूदगी में पुलिस टीम, काउंसलरों तथा दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में तीनों परिवारों की सम्मानपूर्वक विदाई कराई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी परिवारों को सुखद, सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *